बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए भाजपा नेता रविंद्र श्रीवास्तव
गाजीपुर। बाढ़ के कारण जनपद की एक बड़ी आबादी इन दिनों प्रभावित है। इस कारण इन लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। संवेदनशीलता व मानवता का परिचय देते हुए भाजपा नेता रविंद्र श्रीवास्तव बाढ़ग्रस्त इलाकों में नाव से पहुंचे। यहां इन्होंने सब्जी व राशन बाढ़ पीड़ितों को मुहैया कराया। साथ ही उनसे उनकी स्थिति व समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ लगा हुआ है। प्रशासन स्तर पर लोगों की विभिन्न प्रकार से सहायता की जा रही है। प्रदेश सरकार सदैव आम जनता के साथ खड़ी है। श्री श्रीवास्तव ने दीनापुर, तुलसीपुर आदि जगहों पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक संजय, सत्येंद्र, राजकुमार, नागेंद्र, शशिकांत आदि लोग मौजूद रहे।


