बी.एस. फाउंडेशन ने सजाई सुरों की महफिल, संगीतमय 'गेट-टुगेदर' में छिपी प्रतिभाओं को मिला मंच
नोएडा। सेक्टर-27 स्थित क्लब में बी.एस. फाउंडेशन द्वारा एक भव्य एवं संगीतमय 'गेट-टुगेदर' कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सुरों से सजी एक शाम।
इस सांस्कृतिक उत्सव में दिल्ली और नोएडा (एनसीआर) के नए गायक-गायिकाओं ने हिस्सा लिया और अपनी बेहतरीन गायकी से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डॉ. बबीता शर्मा ने बताया कि बी.एस. फाउंडेशन समाज में छिपी हुई उन संगीत प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रही है, जिन्हें मुख्यधारा का मंच (स्टेज) नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था द्वारा हर तीन महीने में इस तरह के संगीतमय गेट-टुगेदर का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। इसका एकमात्र उद्देश्य नवोदित कलाकारों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक सम्मान जनक मंच प्रदान करना है।
बताते चलें कि संस्था द्वारा धार्मिक और सामाजिक कार्यों के साथ-साथ वर्तमान में महिलाओं और बच्चों के विकास, शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए विशेष सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं।


