जनपद का बागडोर मजबूत हाथों में दें मजबुर हाथों में नहीं - अनुराधा राय
गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में उनकी बहू और भाजयूमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय की पत्नी अनुराधा राय ने मंगलवार को शहर के अष्टभुजी कॉलोनी काशीराम आवास नवापुर लंका फुल्लनपुर में जन संपर्क किया। इस मौके पर उन्होने संबोधित करते उन्होंने कहा कि देश या परिवार को संभालने की जिम्मेदारी एक मजबूत और ईमानदार व्यक्तित्व के हाथों में दी जाती है ना की किसी अपराधी तरीके के व्यक्ति को जनपद ने अपना विकास भी देखा है और जनपद ने अपना विनाश भी देखा है जैसा कि पूर्व में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा जी के कार्यकाल में जनपद ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिले भी विकास के गुणगान कर रहे थे हर आगमन पर नजर होता था विकास के लिए गाजीपुर से गाजियाबाद ही नहीं बल्कि मां वैष्णो का भी दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ हमारे बेरोजगार युवा रोजगार के तलाश में कोलकाता मुंबई दिल्ली या अन्य प्रांतों में जाने के लिए अब बनारस नहीं जाते अब उनके लिए यह सुविधा गाजीपुर से उपलब्ध हुई है सड़कों का जाल बिछा लेकिन आपने देखा एक सांसद हुए जो सिर्फ और सिर्फ जेल और बेल पर अपनी निगाहों को बनाए रखा और सत्ता में नहीं होने का रोना रोते रहे अब ऐसा नहीं होने वाला है जनता जान चुकी है विकास कहां है सम्मान कहां है स्वाभिमान कहां है एक बार फिर गाजीपुर को विकास के हाथों में सौंपते हुए भारत की बागडोर अपने यशस्वीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में सौपना है। इस मौके पर प्रीति गुप्ता दुर्गेश पांडे शिवम कुमार हर्षित सिंह गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


