अनुज गुप्ता और दिनेश कृष्णन को फिर मिली आरडब्ल्यूए 11 की कमान, निर्विरोध जीता पूरा पैनल

अनुज गुप्ता और दिनेश कृष्णन को फिर मिली आरडब्ल्यूए 11 की कमान, निर्विरोध जीता पूरा पैनल

नोएडा। आरडब्ल्यूए सेक्टर-11 की वर्ष 2026-28 की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई है। निर्वाचन कार्यालय की ओर से 12 अगस्त को जारी अधिसूचना में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार कार्यकारिणी का चुनाव 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित था। किसी भी पद के लिए दूसरे उम्मीदवार का नामांकन प्राप्त नहीं होने के कारण मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवकी नन्दन विजय तथा सहायक चुनाव अधिकारियों आरएल सिंगला और प्रदीप गुप्ता ने नियमानुसार सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में अनुज गुप्ता को अध्यक्ष, प्रदीप कुमार अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतीश कुमार को उपाध्यक्ष और दिनेश कृष्णन को महासचिव चुना गया है। विनय मोहन गुप्ता और संदीप अग्रवाल को संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं एससी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा संजय वर्मा को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों में एच-ब्लॉक से रामचंद्र, के ब्लॉक से शैलजा सक्सेना और मोहन सिंह, एल-ब्लॉक से अजय कुमार व धीरेन्द्र भदौरिया, पी-ब्लॉक से कुंवर सिंह व पारस सक्सेना, एम एन एवं एजे ब्लॉक से राहुल कुमार द्विवेदी, आर-ब्लॉक से अमितेश राहुल तथा एस एवं टी ब्लॉक से नितिन पाण्डेय शामिल हैं।

आरडब्ल्यूए सेक्टर- 11 के निर्वाचन अधिकारियों ने शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में सहयोग के लिए सेक्टर-11 के निवासियों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2026 से 2028 तक रहेगा।