IiA की 35वीं वार्षिक आम सभा 1 सितंबर को होगी आयोजित

IiA की 35वीं वार्षिक आम सभा 1 सितंबर को होगी आयोजित

नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) द्वारा अपनी 35वीं Annual General Meeting (35th AGM) का भव्य आयोजन 01 सितम्बर 2026 (मंगलवार) The Weddings Dot, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह उपस्थित रहेंगे ।

आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल के नेतृत्व में एवं उनकी पूरी टीम के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली 35वीं AGM में देशभर से उद्योग जगत के प्रतिनिधि, उद्यमी एवं IIA के सदस्य शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों की वर्तमान चुनौतियों, विकास की संभावनाओं तथा देश की आर्थिक प्रगति में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श करना है।

कार्यक्रम के दौरान ग्लोबल Opportunities विषय पर विशेष विशेषज्ञ सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्री राहुल जैन द्वारा वैश्विक बाजारों में भारतीय उद्योगों एवं MSMEs के लिए उपलब्ध अवसरों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी।

इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले Outstanding MSMEs को एमएसएमई अवार्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों के माध्यम से ऐसे उद्यमियों एवं MSMEs को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिन्होंने नवाचार, रोजगार सृजन, उत्पादन, निर्यात एवं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

प्रेस वार्ता के दौरान आईआईए नोएडा चैप्टर के चेयरमैन नवीन गुप्ता ने उद्योगों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, जैसे बिजली, जलापूर्ति एवं अन्य औद्योगिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आगामी 1 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली Annual General Meeting (AGM) के संबंध में जानकारी साझा करते हुए सभी कार्यकारिणी सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान किया।

आईआईए नोएडा चैप्टर की श्वेता बंसल ने बताया कि आईआईए की 35वीं AGM उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी, जहां देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमी आपसी संवाद, नेटवर्किंग एवं नए व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा करेंगे।

कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने आईआईए नोएडा चैप्टर की ओर से सभी मीडिया प्रतिनिधियों से विशेष अनुरोध है किया कि वे इस महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बने।