23 फरवरी से 1 मार्च तक अतुल कृष्ण भारद्वाज सुनाएंगे श्री राम कथा
नोएडा। प्राचीन भारत की विपुल ज्ञान संपदा के प्रचार और प्रसार को समर्पित भारतीय धरोहर विचार मण्डल, नोएडा द्वारा श्री राम कथा आयोजन 23 फरवरी से 1 मार्च, 2026 तक सैक्टर 34 कम्यूनिटी सेंटर के प्रांगण में समय सायं 5 से 8 बजे तक होगी। कथाव्यास सुपरिचित अतुल कृष्ण भारद्वाज रहेंगे और इस आयोजन में NCR के अनेक प्रतिष्ठित महानुभावों के अतिरिक्त प्रतिदिन लगभग डेढ़ हजार श्रोताओं की उपस्थिति संभावित है।
जैसा कि आप जानते हैं कि लगभग 2 वर्ष पहले इसी स्थान पर श्रीमदभागवत कथा का सात दिवसीय आयोजन किया गया था । उस कार्यक्रम के बाद से प्रति-सप्ताह 2 निशुल्क आयुर्वैदिक OPD की जा रही हैं। अब तक 200 दिन से अधिक यह आयोजन नोएडा वासियों की सेवा के लिए किए जा चुके हैं। आयोजन के उपरांत बची हुई राशि का उपयोग नि:शुल्क आयुर्वैदिक OPD के संचालन हेतु किया जायेगा।
पत्रकार वार्ता को आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश बाबू गुप्ता, महासचिव धर्मेंद्र शर्मा , भारतीय धरोहर के कार्याध्यक्ष प्रवीण शर्मा और मुख्य यजमान प्रमोद शर्मा ने संबोधित किया।
22 फरवरी को कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लगभग 450 महिलाओं के भाग लेने की संभावना है। वहीं कथा में 1 मार्च को हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला जी उपस्थित रहेंगे


