सैज़ेरैक ने लॉन्च किए अमेरिकन वूल्फ और सदर्न कंफर्ट के नए व्हिस्की ब्रांड
भारत में अपने व्हिस्की पोर्टफोलियो का किया विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी डिस्टिल्ड स्पिरिट्स कंपनियों में से एक सैज़ेरैक कंपनी ने भारत में दो नए अमेरिकन व्हिस्की ब्रांड: अमेरिकन वूल्फ डबल गोल्ड ब्लेंडेड व्हिस्की और सदर्न कंफर्ट रिजर्व व्हिस्की, लॉन्च करने की घोषणा की है। दोनों व्हिस्की में किसी भी तरह के आर्टिफिशियल फ्लेवरिंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है। दोनों ब्रांडों की शुरुआत पुणे, नागपुर और नासिक से होगी, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अन्य बाजारों में इनकी उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। भारत दुनिया का सबसे बड़ा व्हिस्की बाजार है और इन दोनों ब्रांडों की लॉन्चिंग सैज़ेरेक के भारत में विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए इंडियन ग्रेन और माल्ट स्प्रिरिट्स के साथ ब्लेंडेड अमेरिकन व्हिस्की का स्वाद और अनुभव लेकर आई है।
सैज़ेरैक के वाइस प्रेसिडेंट-ग्लोबल मार्केटिंग डिएगो बियांची ने कहा, "भारत एक तेजी से विकसित हो रहा और संभावनाओं से भरा व्हिस्की बाजार है। हम यहां के उपभोक्ताओं को अमेरिकन व्हिस्की के स्वाद, खासियत और विरासत से परिचित कराने का बड़ा अवसर देखते हैं। अमेरिकन वूल्फ और सदर्न कंफर्ट रिजर्व व्हिस्की के जरिए हम बाजार में दो बिल्कुल अलग तरह के विकल्प पेश कर रहे हैं, जो एक दमदार अंदाज, महत्वाकांक्षा और अपनी अलग पहचान से जुड़ा है, जबकि दूसरा सहज, आसान और आरामदायक अनुभव पर केंद्रित है। दोनों मिलकर भारत में व्हिस्की के अधिक विविध अनुभवों की संभावनाओं को दर्शाते हैं।"
अमेरिकन वूल्फ: व्हिस्की की नई पहचान
अमेरिकन वूल्फ भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक अलग तरह की व्हिस्की पेश करती है। यह एक अनोखी ब्लेंड है, जिसमें असली अमेरिकन व्हिस्की के स्वाद और खासियत को चुनिंदा इंडियन ग्रेन और माल्ट स्पिरिट्स के साथ मिलाया गया है। इसमें किसी भी तरह के आर्टिफिशियल फ्लेवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। अमेरिकन वूल्फ को दमदार स्वाद और अलग पहचान के साथ तैयार किया गया है, खासकर उन व्हिस्की प्रेमियों के लिए जो अपनी पसंद में कुछ अलग चाहते हैं। इसे बिना किसी मिलावट के, बर्फ के साथ या सोडा मिलाकर लिया जा सकता है। अमेरिकन वूल्फ शुरुआत में 750 मिली, 180 मिली और 90 मिली पैक में उपलब्ध होगी। 750 मिली बोतल की कीमत करीब 1,070 रुपये होगी, जो लागू राज्य करों और कीमत संबंधी नियमों के अधीन होगी।
सदर्न कंफर्ट: अमेरिकन व्हिस्की का सहज स्वाद
150 साल से अधिक पुरानी अमेरिकन हेरिटेज़ वाला सदर्न कंफर्ट नए अंदाज में भारत लौट रहा है। यह ब्रांड भारतीय उपभोक्ताओं के लिए नया नहीं है और 1990 के दशक में भी भारत में उपलब्ध था। सदर्न कंफर्ट रिजर्व व्हिस्की में अमेरिकन व्हिस्की को इंडियन मॉल्ट और ग्रेन स्पिरिट के साथ मिलाकर तैयार किया गया है। इसे ऐसा स्वाद देने के लिए तैयार किया गया है, जो सहज और आसानी से पसंद आने वाला हो। "गेट कंफटेबल" की भावना से प्रेरित इस व्हिस्की को बर्फ के साथ या थोड़े पानी में मिलाकर पिया जा सकता है, जिससे इसके स्वाद का बेहतर आनंद लिया जा सके। सदर्न कंफर्ट रिजर्व व्हिस्की शुरुआत में 750 मिली पैक में उपलब्ध होगी। इसके बाद 180 मिली और 90 मिली पैक भी पेश किए जाएंगे। 750 मिली बोतल की कीमत करीब 1,500 रुपये होगी, जो लागू राज्य करों और कीमत संबंधी नियमों के अधीन होगी।
सैज़ेरैक के वाइस प्रेसिडेंट-ग्लोबल मार्केटिंग डिएगो बियांची ने कहा, "भारत दुनिया का सबसे बड़ा व्हिस्की बाजार है और यहां के उपभोक्ता तेजी से नए तरह के व्हिस्की विकल्प, अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और अलग-अलग अनुभव तलाश रहे हैं। भारतीय उपभोक्ता अमेरिकन लाइफस्टाइल, एन्टरटेनमेंट और कल्चर से भी लगातार प्रेरणा ले रहे हैं। ऐसे में हमें उस शैली और अनुभव को व्हिस्की के जरिए पेश करने का स्पष्ट अवसर दिखाई देता है। अमेरिकन वूल्फ और सदर्न कंफर्ट इसी सोच पर आधारित हैं, हालांकि दोनों को दो अलग-अलग मौकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।"
अमेरिकन वूल्फ और सदर्न कंफर्ट अगस्त 2026 से पुणे, नागपुर और नासिक की दुकानों के साथ-साथ चुनिंदा बार और रेस्तरां में उपलब्ध होने लगेंगे। इसके बाद साल के बाकी हिस्से में महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अन्य बाजारों में भी इनकी उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।


