सुनासिर नाथ धाम पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान 

सुनासिर नाथ धाम पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान 

जनपद शाहजहांपुर के ब्लॉक बण्डा स्थित प्रसिद्ध सुनासिर नाथ धाम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे शुरू होकर 10:30 बजे संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व रुद्राक्ष नगर प्रचारक सृजल एवं विहिप-बजरंग दल सह संयोजक आदेश ने किया।

कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर, मुख्य द्वार तथा धाम स्थित गोमती नदी के आसपास साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा बांधी गई पॉलिथीन को काटकर हटाया गया तथा लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने की अपील की गई। साथ ही श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया कि गोमती नदी में कूड़ा-कचरा एवं पूजा सामग्री न डालें और मंदिर परिसर व प्रसाद स्थल को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखें।

अभियान में राजन, अमरजीत, अतुल, प्रतीक, सुबोध, मोहित, सुमित, वीरेंद्र, अभिषेक, दीपक, अंकित, मिंटू, सुरजीत, लालसिंह सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने धाम की स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।