भा.वि.प. सेवा एवं स्वर्णिम शाखा द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में 126 लोगों ने प्राप्त की स्वास्थ्य सेवाएँ
नोएडा: सेक्टर-34 में आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 एवं भारत विकास परिषद सेवा शाखा नोएडा, भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा नोएडा एवं फेलिक्स हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि शिविर में क्षेत्र के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 126 लोगों ने स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सकीय परामर्श सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, रक्त परीक्षण, नेत्र जाँच एवं बी.एन.डी. जैसी जाँच सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई। साथ ही सामान्य चिकित्सा, हड्डी रोग, हृदय रोग, त्वचा रोग एवं दंत चिकित्सा से संबंधित परामर्श भी उपलब्य कराया गया।
स्थानीय निवासियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं परिवारों की अच्छी सहभागिता रही। चारों सहयोगी संस्थाओं के समन्वित प्रयास से स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय के निकट पहुँचाने का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
आयोजकों ने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की


