विशेष सचिव ने किया अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण

विशेष सचिव ने किया अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण

गाज़ीपुर – विकासखंड बिरनो के भड़सर स्थित अस्थाई गौशाला का बुधवार को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग अखिलेश कुमार मिश्रा औचक निरीक्षण करने पहुंचे इस मौके पर उन्होंने व्यवस्थाओं को देखते हुए मौजूद ग्राम प्रधान और कर्मचारियों को कहां की व्यवस्था के साथ-साथ साफ सफाई पर भी ध्यान देते रहे । इस निरीक्षण के दौरान गौशाला पर साफ सफाई के दौरान लगभग 170 पशु और पशुओं के पीने का पानी के लिए उचित व्यवस्था को देखकर सराहना भी किया इस मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने विशेष सचिव को अवगत कराते हुए बताया कि 170 पशुओं की संख्या है गर्मी के मौसम में शेड की कमी होने के कारण देखभाल कर पाने में समस्या हो रही है इस पर विशेष सचिव अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि गौशाला की देखरेख के लिए जो भी जरूरत होंगी उनको पूरा किया जाएगा और आने वाले समस्याओं को कैसे दूर किया जाए इस पर भी ध्यान दिया जाएगा । इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एस के रावत , उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आर के गौतम ,पशु चिकित्सा अधिकारी बिरनो गुरुदेव मौर्य ,खंड विकास अधिकारी अनुराग राय, सचिव मनोज यादव और ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता समेत कर्मचारी मौजूद रहे।