प्रदूषण पर प्रहार: महादेव अपार्टमेंट में वालंटियर टीम ने संभाली कमान, जल छिड़काव से मिली धूल से राहत

प्रदूषण पर प्रहार: महादेव अपार्टमेंट में वालंटियर टीम ने संभाली कमान, जल छिड़काव से मिली धूल से राहत

नोएडा: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में वालंटियर टीम ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। प्रदूषण के स्तर को कम करने और निवासियों को स्वच्छ हवा देने के उद्देश्य से पूरी सोसाइटी के पार्कों और सड़कों पर व्यापक स्तर पर पानी का छिड़काव किया गया। 

सेक्टर-73 की इस वालंटियर टीम के प्रयासों से सोसाइटी परिसर में उड़ने वाली धूल से लोगों को बड़ी राहत मिली है। विशेष रूप से महादेव महेश्वरी मंदिर के सामने वाले क्षेत्र में, जहां बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है, वहां  चार बार पानी का छिड़काव किया गया।

निवासियों ने वालंटियर टीम की इस सक्रियता और सामाजिक जिम्मेदारी की जमकर प्रशंसा की है। वहीं लोगों ने समय पर सेवा देने के लिए उद्यान विभाग के शर्मा यादव जी की सराहना कि टीम वालंटियर के हिमांशू चौधरी ने कहा कि हम हमेशा ऐसे कार्यो के लिए तैयार हैं पहले भी करते रहें हैं। आगे भी ये निस्वार्थ सेवा जारी रहेगी।