3 अक्टूबर से नोएडा में श्रीमद्भागवत कथा, हर दिन शामिल होंगे अलग-अलग संत

3 अक्टूबर से नोएडा में श्रीमद्भागवत कथा, हर दिन शामिल होंगे अलग-अलग संत

नोएडा। धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति के संरक्षण के पावन उद्देश्य से किया जा रहा हैं । सनातन धर्म, संस्कार , संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन तथा मानवीय मूल्यों की स्थापना संकल्प के साथ भारत विकास नोएडा द्वारा श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 3 अक्टूवर से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा हैं । कथा व्यास प्रसिद्ध भागवत मर्मज्ञ एवं कथा व्यास आचार्य मृदुल कांत शास्त्री होंगे वहीं मुख्य अतिथि के रूप में ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं उपमुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा सांसद, गौतमबुद्ध नगर, विशिष्ट अतिथि पंकज सिंह विधायक नोएडा होंगे।

पंकज जिंदल ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा का आयोजन सेक्टर 33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में प्रतिदिन सायं 4:00 से रात्रि 8:00 बजे तक प्रसिद्ध भागवत मर्मज्ञ एवं कथा व्यास आचार्य मृदुल कांत शास्त्री के मुख से होगा, उन्होंने बताया कि आयोजन में प्रतिदिन लगभग 5,000 श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।

विपिन मल्हन ने बताया कि इस अवसर पर वात्सल्य मूर्ति ऋतंभरा दीदी, महामंडलेश्वर सतुआ महाराज, जगद्गुरु सुतीक्ष्ण देवाचार्य महाराज, बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, अनिरुद्धाचार्य महाराज और भक्त शिरोमणि नंदू भैया की उपस्थिति अपेक्षित है।

प्रताप मेहता ने बताया कि कथा पंडाल हेतु भूमि पूजन 21 सितंबर 2026 को वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ  संपन्न हुआ। कथा प्रारम्भ की पूर्व संध्या पर 02 अक्टूबर 2026 को सायं 4:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न बैंड, भजन मंडली, बग्गी व घोड़ो के साथ लगभग 1,100 श्रद्धालु महिलाएँ कलश लेकर चलेगी तथा कलश शोभा यात्रा में  2,500 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कथा के मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता और श्रीमती रीना गुप्ता होंगे। श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा गार्ड, पीएसओ और लगभग 100 स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन भोजन-प्रसाद भी वितरित किया जाएगा|

पत्रकार वार्ता में शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, मधुसूदन दादू, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, विकास अग्रवाल, संयोजिका महिला सहभागिता श्रीमती सुनीता मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.एन. गोयल, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मित्तल, प्रकल्प संयोजक संस्कार अजय अग्रवाल, कथा संयोजक विपिन मल्हन, केशव गंगल, एन.के. अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, रामरतन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. टी.एन. गोविल, राजीव अग्रवाल, पंकज जिंदल और मनोज गोयल आदि उपस्थित रहे।

परिषद के सचिव अखिलेश भदौरिया ने अतिथियों, सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। भारत विकास परिषद, नोएडा ने धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा संतों के आशीर्वचन प्राप्त करने का आह्वान किया है।