रामायण-महाभारत ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रामायण-महाभारत ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नोएडा महानगर द्वारा मोरना स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल और गढ़ी चौखंडी स्थित हरपत सिंह स्कूल में महाभारत और रामायण ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश शर्मा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की यह पहल हमारे विद्यार्थियों में अपने परिवार में बड़ों के प्रति आदर और समाज में कल्याणकारी कार्य करने की भावना उत्पन्न करेगी. स्कूल में इस प्रतियोगिता को अध्यापिका ज्योति ने कुशलतापूर्वक संपन्न कराया.

गढ़ी चौखंडी के हरपत सिंह स्कूल के मालिक सुंदर सिंह ने कहा कि हमारे विद्यार्थी इस प्रतियोगिता से बहुत खुश हैं, सभी बच्चे इस तरह के आयोजन से अपने सनातन धर्म की नई जानकारियां हासिल करते हुए संस्कारित बनेंगे और अपने बड़ों का गुरुओं का और अधिक सम्मान करेंगे.

नोएडा महानगर सहमंत्री राजीव शर्मा ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद ने विद्यालयों में इस प्रतियोगिता को कराकर बच्चों में संस्कार भरने के साथ अपने धर्म और संस्कृति से मजबूती से जुड़े रहने संदेश देने का कार्य किया है.