कारपोरेट जगत में काम कर चुकी प्रिया 'अपना घर आश्रम' में रह रही है महिला प्रभु जी संग

कारपोरेट जगत में काम कर चुकी प्रिया 'अपना घर आश्रम' में रह रही है महिला प्रभु जी संग

नोएडा। सेक्टर 34 स्थित अपना घर आश्रम बेसहारा, लावारिस, बीमार और पीड़ित महिला प्रभु जी सेवा के लिए समर्पित एक बेहद प्रतिष्ठित और मानवीय संस्था है।

हमारे संवाददाता ने अपना घर आश्रम में सेवा कार्य में संलग्न मुस्कान बिखेरती एक विशेष महिला प्रभु जी प्रिया से मुलाकात की और जाना कि वह अपना घर आश्रम कैसे पहुंची, प्रिया ने बताया कि अब इस दुनिया में उसके माता-पिता और दादाजी नहीं है उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है और कारपोरेट जगत में काम भी कर चुकी है इसी के साथ वह चित्रकला का शौक भी रखती है, उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि अपना घर आश्रम में आकर सच को जाना और महसूस किया कि जीवन का ठहराव इन प्रभु जनों के बीच में हैं।

अपना घर आश्रम से जुड़े बलराज गोयल ने बताया कि हमारे यहाँ सड़कों, रेलवे स्टेशनों या सार्वजनिक स्थानों पर अत्यंत दयनीय स्थिति में पाए जाने वाले लावारिस और बीमार महिला प्रभु जी का रेस्क्यू (बचाव) कर अपना घर आश्रम पहुंचाया जाता है, इस समय वर्तमान में अपना घर आश्रम में 293 महिला प्रभु जी है, उन्होंने बताया कि हमारे यहां दान के रूप में कोई भी सामग्री ञया नगद मांग नहीं की जाती है केवल श्री चरणों में एक पत्र के माध्यम से आश्रम की जरूरत की लिस्ट रख दी जाती है और दानदाता स्वयं ही जरूरत का सामान अपना घर पहुंचा देते हैं।