शिव शक्ति अपार्टमेंट सेक्टर-71 में छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में

शिव शक्ति अपार्टमेंट सेक्टर-71 में छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में

छठ घाट की खुदाई एवं साफ-सफाई का कार्य जारी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे

नोएडा। सेक्टर-71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव शक्ति छठ पूजा समिति द्वारा छठ महापर्व को बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं धूमधाम के साथ मनाने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। छठ पूजा के आयोजन में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और समिति द्वारा आयोजन से संबंधित अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शेष कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शिव शक्ति अपार्टमेंट में आयोजित होने वाले इस छठ महापर्व में अपार्टमेंट के निवासियों के साथ-साथ आसपास के विभिन्न सेक्टरों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की उपासना करते हैं। यह आयोजन क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।

समिति के अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव ने बताया कि छठ पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए समिति पूरी तत्परता से जुटी हुई है। छठ घाट की खुदाई का कार्य पूरा हो चुका है तथा घाट एवं आसपास के परिसर में साफ-सफाई का कार्य लगातार कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्षों की अपेक्षा और भी बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी लोग शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में छठ महापर्व मना सकें।

समिति के महासचिव कैलाश साह ने कहा कि छठ पूजा बिहार एवं पूर्वांचल सहित देश के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण लोकपर्व है। शिव शक्ति अपार्टमेंट सेक्टर-71 में इस पर्व को सभी निवासी मिल-जुलकर बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। प्रत्येक वर्ष यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देने एवं छठी मैया की पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास है कि इस वर्ष भी सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और आयोजन को यादगार बनाया जाए।

समिति के संरक्षक टी.एन झा व गौरव कुमार यादव ने नोएडा प्राधिकरण, शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि छठ महापर्व लाखों लोगों की आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने प्राधिकरण एवं प्रशासन से आग्रह किया कि नोएडा में जहां-जहां छठ पूजा के आयोजन हो रहे हैं, वहां आयोजक समितियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। विशेष रूप से साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, जिससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के श्रद्धा और उल्लास के साथ इस महापर्व को मना सकें। उपस्थित मुख्य लोगों में संजय शुक्ला संस्थापक मुख्य अध्यक्ष बीके सिंह, प्रमोद पांडे

समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य छठ महापर्व के सफल, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।