RWA 39 का भव्य दिवाली मेला, 3,000 से अधिक लोगों ने लिया उत्सव का आनंद
नोएडा: सेक्टर 39, नोएडा की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) द्वारा भव्य दिवाली मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सेक्टर 39 सहित आसपास के क्षेत्रों से 3,000 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले को लोगों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला।
मेले में विभिन्न व्यवसायों, खरीदारी, खानपान और लाइफस्टाइल उत्पादों से जुड़े 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए विशेष गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती विमला बाथम, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, वी. के. सेठ, महासचिव NEA, एन. पी. सिंह, अध्यक्ष DDRWA, योगेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, FONRWA, राजीव अजमानी अध्यक्ष, NPS सहित नोएडा की कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।
सेक्टर 39 RWA के अध्यक्ष अशोक खन्ना ने सभी अतिथियों, स्टॉल संचालकों, प्रायोजकों – बॉडी केयर, प्रयाग पॉलिमर्स, आयोजन समिति, कैलाश हॉस्पिटल, स्वयंसेवकों तथा सभी निवासियों का उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने इस आयोजन को एक शानदार सफलता बताते हुए कहा कि यह मेला सामुदायिक एकता, आपसी सौहार्द और मिल-जुलकर त्योहार मनाने की भावना का एक सुंदर उदाहरण रहा।


