श्रीजी गौ सदन, नोएडा में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा महोत्सव

श्रीजी गौ सदन, नोएडा में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा महोत्सव

नोएडा। श्रीजी गौ सदन, नोएडा द्वारा गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं गौसेवा के संकल्प को समर्पित भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में गौमाता एवं भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए गौसेवा, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस उपलक्ष्य पर गाय स्नान घर , गोवर्धन श्री कृष्ण की प्रतिमा एवं श्री जी वाटिका का लोकार्पण हुआ 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज सिंह जी, विधायक नोएडा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में आर.एन. मिश्रा, आईपीएस एवं ए.के. अरोड़ा, जीएम, नोएडा प्राधिकरण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने वालों में गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी; महेश चौहान, अध्यक्ष, महानगर नोएडा; मनोज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, महानगर नोएडा; विपिन मल्हन, अध्यक्ष, नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) एव संजय बाली, सांसद प्रतिनिधि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने गोवर्धन पूजा के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का स्थान अत्यंत पूजनीय है। गौवंश का संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यावरण एवं मानवीय संवेदनाओं से भी जुड़ा हुआ है। समाज के प्रत्येक वर्ग को गौसेवा एवं गोवंश संरक्षण के पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता करनी चाहिए।

श्रीजी गौ सदन द्वारा निराश्रित, असहाय एवं जरूरतमंद गोवंश की सेवा, संरक्षण एवं देखभाल के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। उपस्थित जनसमुदाय ने भी गौसेवा के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में श्रीजी गौ सदन के अध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल, महासचिव सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष एन के अग्रवाल, महेश चौहान तथा परिवार की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों, दानदाताओं एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।