नोएडा: राजस्थान कल्याण परिषद् ने मनाया 'गणगौर महोत्सव'

नोएडा: राजस्थान कल्याण परिषद् ने मनाया 'गणगौर महोत्सव'

नोएडा। राजस्थान कल्याण परिषद् नोएडा द्वारा आज गणगौर महोत्सव बङी धूमधाम से सनातन धर्म मंदिर सैक्टर - 19 में मनाया गया।  गणगौर राजस्थान में महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख लोक पर्व है। जिसमें विवाहित महिलाओं द्वारा अपने परिवार की मंगल कामना एवं पति की लंबी आयु के लिए गणगौर स्थापना कर पूजा की जाती है। पार्वती को गणगौर प्रतिरूप व शिव को ईशर प्रतिरूप में पूजा की जाती है।

गणगौर ईशर की पूजा होली दहन के अगले दिन से शुरू करके, सोलह दिनों तक महिलाएं सुबह सुबह पूजन करती हैं। कुंवारी लड़कियां भी अच्छा वर एवम अच्छा ससुराल मिले इसके लिए सोलह दिनों तक विधि विधान से गणगौर ईशर का पूजन करती हैं। अबकी बार दो तिथियां बढ़ने के कारण 18 दिनों तक गणगौर की पूजा की गयी। आज विधिविधान से पूजा करके गणगौर को अगले साल तक ख़ुशहाली लाने के लिए विदा किया गया।

आज विदाई समारोह में गणगौर की शोभायात्रा मंदिर प्राँगण में निकाली गयी। शोभा यात्रा के बाद  भजन संध्या का आयोजन भी किया गया जिसमें में दिल्ली की प्रसिद्ध भजन मंडली नूपुर परिवार द्वारा सुंदर सुंदर भजनों द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया गया। भजन संध्या के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर काफी संख्या में नोएडा के गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनमें राजस्थान कल्याण परिषद् के अध्यक्ष एन के मालपानी, गणगौर कार्यक्रम के संयोजक दिनेश माहेश्वरी, जि पी केडिया, विजय सोनी, ओ पी बंसल,के एल बैद, जि सी माहेश्वरी, अरविंद सोनी, एस एन पारिक, अरविंद बैद, वि एन पारीक, अंजनी सरार्फ, के सी गुप्ता, विष्णु गोयल, अनिल अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, प्रकाश इनांनी, राजेश खंडेलवाल, जुगल किशोर भारती, गोपाल कृष्ण नागपाल, रंजू माथुर सहित  काफी अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।