नवीन सत्र 2025 -26 के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम हुआ आयोजित

नवीन सत्र 2025 -26 के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम हुआ आयोजित

नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा ने कक्षा 1 और 2 के नवीन सत्र 2025 -2026 के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया। नव प्रवेशित छात्रों के सभी अभिभावकों ने बड़े उत्साह के साथ इस सत्र में भाग लिया।

प्रधानाचार्या वीरा पाण्डे ने दीप प्रज्वलित किया और विद्यालय के विस्तृत बुनियादी ढांचे के बारे में बताया। विद्यालय द्वारा पाठ्यक्रम, शैक्षिक और सह- शैक्षिक गतिविधियों से अभिभावकों को परिचित कराया गया। प्रत्येक विषय - अंग्रेज़ी, हिंदी, गणित, ई. वी. एस, कम्प्यूटर को गतिविधि आधारित प्रदर्शन के साथ प्रस्तुत किया गया। साथ ही, छात्रों द्वारा अद्भुत नृत्य प्रस्तुति 'सरस्वती वंदना ' प्रस्तुत करी गई, जिसकी सभी ने सहारना की।

अभिभावकों को विद्यालय परिसर, कैंपस केयर ऐप, वार्षिक कैलेंडर, सुरक्षा, परिवहन और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही, कक्षा 1 के शिक्षकों को उनके विषयों सहित परिचय कराया गया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या द्वारा अभिभावकों को धन्यवाद किया गया।