एनएचआरएफ के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट
नोएडा हाईराईज फेडरेशन के अध्यक्ष श्री निखिल सिंघल ने भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें 100 एक्स सेक्टर्स में आने का न्योता दिया।

आधे घंटे के इस मुलाकात में कई मुद्दों पर विचार मंथन किया गया। निखिल सिंघल ने कहा, "मुझे इस बात की खुशी है कि मेरी महेश चौहान से मुलाकात हुई और यह जानने का अवसर मिला कि किस तरह से वे पिछले 35 वर्षों से नोएडा जैसे शहर में पार्टी का उत्थान कर रहे हैं।"
महेश चौहान ने भी निखिल सिंघल का गर्मजोशी से स्वागत किया और 100एक्स सेक्टर्स में आने के लिए उनका निमंत्रण स्वीकार किया। इस मीटिंग में मौजूद रहे गौतम शर्मा, सुश्री नमिता दूबे और मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण यादव।


