RWA 39 चुनाव में ‘प्रगति 39’ का दबदबा, 6 में से 5 पदों पर जीत

RWA 39 चुनाव में ‘प्रगति 39’ का दबदबा, 6 में से 5 पदों पर जीत

B, E, F और G ब्लॉक्स में भी टीम ने दर्ज की विजय, विजयी प्रत्याशियों का हुआ अभिनंदन

नोएडा। सेक्टर-39 की RWA (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) प्रबंध समिति के चुनाव में ‘प्रगति 39’ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 में से 5 पदों पर जीत हासिल की। इसके साथ ही टीम ने B, E, F और G ब्लॉक्स में भी विजय दर्ज कर निवासियों के बीच अपनी मजबूत पकड़ का परिचय दिया।

चुनाव में प्रबंध समिति के विजयी प्रत्याशियों में अशोक खन्ना ने अध्यक्ष, संजय गोयल ने उपाध्यक्ष तथा अनिल खन्ना ने वित्त सदस्य एवं कोषाध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की वहीं अरुण गुप्ता और श्रीमती दिव्या भसीन कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजयी हुए।

इस शानदार जीत पर ‘प्रगति 39’ टीम ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। टीम ने अपनी सफलता का श्रेय सेक्टर के निवासियों के विश्वास, सहयोग और समर्थन को दिया। साथ ही, सभी मतदाताओं, निवासियों, समर्थकों और टीम के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

‘प्रगति 39’ टीम ने कहा कि वह सेक्टर को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ, हरित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। टीम ने निवासियों के सहयोग से सेक्टर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

प्रगति 39 का संदेश है—‘सूखे से हरियाली की ओर!’