सामाजिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य के लिए सम्मानित हुए नोएडा के नीरज शर्मा
नोएडा। सेक्टर 55 निवासी एवं आरडब्ल्यूए 55 के सचिव नीरज शर्मा जोकि ग्लोबैक्स फार्मेसी के निदेशक है को लखनऊ के हिल्टन गार्डन इन होटल में आयोजित 'तहलका संवाद - देश की चर्चा' कार्यक्रम में उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के लिए उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक एवं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा सम्मानित किया गया।
नीरज शर्मा ने कहा कि यह मेरे लिए बड़े गौरव की बात है कि आज मुझे मेरे कार्यों की वजह से यह सम्मान मिला है, जिससे मुझे निरंतर कार्य करने की और प्रेरणा मिली है।


