कैंसर पीडित बच्चो को उनके दैनिक उपयोग के लिए दी गई किट
नोएडा। रोटरी क्लब आफ नोएङा.द्वारा क्लब की अध्यक्षा अंशु अग्रवाल सचिव अल्का चोपडा द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के बच्चो के लिए सेक्टर 26 मे एक एनजीओ द्वारा संचालित कैंसर पीडित 45 बच्चो के लिए उनके दैनिक उपयोग के लिए किट दी गई, अंशु अग्रवाल ने बताया कि सभी बच्चो का उपचार एम्स नई दिल्ली मे चल रहा है।
कार्यक्रम मे सालसर ग्रुप के सीएमडी शेषांक अग्रवाल एवं रोटेरियन पिंकी जैन द्वारा उपरोक्त किट दी गई इस अवसर पर रोटरी क्लब आफ नोएङा के सदस्यो ने उपस्थित होकर पीडित बच्चो एवं परिवार के सदस्यो का हौसला बढ़ाया एवं सभी बच्चो के जल्दी स्वस्थ्य होकर अपने घर जाने की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी


