श्री राम के आशीर्वाद से सरकारें चल रही हैं - सांसद डॉ महेश शर्मा
नोएडा। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा 10 वर्षों से शुरू की गई रामलीला के सातवे दिन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू के अलावा विशेष मौजूदगी में आर के सिंह ओएसडी नोएडा प्राधिकरण आदि ने दीप प्रज्वलन के बाद रामलीला का शुभारंभ कराया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम भगवान रामचंद्र के नारे से रामलीला में गूंज पैदा कर दी, उन्होंने कहा कि भगवान राम सदैव पूजनीय रहेंगे, और उनके रास्ते पर चलने का संकल्प सभी को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भी उनके रास्ते पर चलकर सत्ता हासिल की और अभी भी श्री राम के आशीर्वाद से सरकारें चल रही हैं, उन्होंने कहा कि भगवान राम की लीला सभी को कुछ ना कुछ सीख देती है। उन्होंने रामलीला आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की लीला से सभी को कुछ ना कुछ अवश्य प्राप्त होता है।

मधुसूदन दादू ने रामलीला आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि कुछ लोग ही इस प्रकार के कार्य करते हैं, जो लोगों को बेहतर रास्ते पर चलने का मार्ग दिखाते हैं।
इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल और महासचिव गिर्राज अग्रवाल और उनकी टीम ने स्वागत किया।
इस अवसर पर सातवें दिन की रामलीला मंचन रावण दरबार, रावण मारिच संवाद एवं सीता द्वारा स्वर्ण हिरण की चाहत करना तथा लक्ष्मण सीता संवाद और रावण का मारिच को लेकर सीता का हरण करना ,जटायु का वध करना एवं राम लक्ष्मण द्वारा सीता की खोज की लीला का मंचन किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आर डब्लू ए सेक्टर 46 संजय अवाना ,दीपक बंसल, तनुज गुप्ता ,रामवीर यादव, हिंदू युवा वाहिनी के नोएडा महानगर की टीम, एडवोकेट यतेंद्र शर्मा, फिरे सिंह सिंह नागर, भाजपा की वरिष्ठ नेता प्रज्ञा पाठक आदि मौजूद थे।


