भीषण गर्मी की परवाह ना करते हुए लगातार अपना दायित्व निभा रहे यातायात पुलिस कर्मी को पहुंचाया इलेक्ट्रोल
नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन के द्वारा अध्यक्ष विपिन मल्हन के नेतृत्व में शहर में यातायात व्यवस्था में कार्यरत हमारे यातायात पुलिस के जवानों को इलेक्ट्रोल पहुंचाया एवं उनसे आग्रह किया कि आप थोड़े थोड़े समय में लेते रहें ।

इस अवसर पर मल्हन ने कहा कि यातायात पुलिस कर्मी लगातार हमारे लिए शहर की यातायात व्यवस्था को सुद्रहण बनाये रखने भीषण गर्मी की परवाह ना करते हुए लगातार अपना दायित्व निभा रहे हैं । ऐसे में हमारा फर्ज है कि किसी तरह उनकी सेवा की जाए । इलेक्ट्रोल वितरित करना बड़ी बात नहीं है, वो स्वयं सक्षम हैं परंतु वो अपनी ड्यूटी निभाने की व्यस्तता में कई बार अपना ही ध्यान नहीं रख पाते। हम जहाँ अपनी कार में एसी चलाकर उन मार्ग से आवागमन करते हैं वहीं वो उन मार्गों में तपती धूप में अपना फ़र्ज़ निभा रहे होते हैं।
उन्होंने शहर वासियों से अपील कि वो यातायात नियमों का हमेशा पालन करें जिससे यातायात पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त प्रयास ना करना पड़े एवं आप भी सुरक्षित रहें। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली भी मौजूद रहे ।


