शादी के रस्म में मनबढ युवको ने किया मारपीट, 6 पर मुकदमा दर्ज
गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत तियरा गांव मे बीते शुक्रवार को एक परिवार में शादी की रस्में अदायगी चल रही थी किसी भी गांव के ही कुछ मनबढ युवकों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी ।
मिली जानकारी के अनुसार शिव लोचन राम पुत्र रामरूप राम ग्राम मर्दानपुर थाना शादियाबाद का मूल निवासी है वह बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत तियरा गांव में अपने साले की लड़की के रस्म अदायगी में आया हुआ था रस्म अदायगी चल रही थी इसी बीच गांव के कुछ मनबढ किस्म के युवक आ पहुंचे और वह उत्पात मचाने लगे जिस पर शिवलोचन राम ने मना करने की कोशिश की जिस पर मनबढ युवक आग बबूला हो गए और शिव लोचन की जमकर पिटाई कर दी इस घटना के बाद पीड़ित युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंचा और गांव निवासी अनुपम ,अंकित ,बबलू, दिपांकुश, प्रिंस, राहुल के खिलाफ तहरीर दिया।
इस पर बिरनो थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है मनबढ युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।


