भारत विकास परिषद नोएडा द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

भारत विकास परिषद नोएडा द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

नोएडा। भारत विकास परिषद नोएडा द्वारा सुमित्रा हॉस्पिटल नोएडा के चेयरमैन आदरणीय डॉ. वी. के. गुप्ता जी के सौजन्य से कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 19 में दिनांक 31 मई 2026 को नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 350 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण ब्लड सुगर, बी पी, सर्वायकल कैंसर, ईसीजी, नेत्र जाँच, ब्लड जाँच, टीएमटी आदि एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जाँच, आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना रहा।

भारत विकास परिषद नोएडा के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने डॉ. वी. के. गुप्ता एवं सुमित्रा हॉस्पिटल की पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। परिषद ने कहा कि समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक एवं सराहनीय है।

कार्यक्रम में परिषद के सचिव अखिलेश भदौरिया,कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, संयोजक महिला सहभागिता सुनीता मित्तल संयोजक सेवा संजय गोयल, शाखा सरंक्षक प्रताप मेहता, राकेश कात्याल,एन के अग्रवाल, राजेन्द्र गर्ग, अजय अग्रवाल, केशव गंगल सुनीता मित्तल , पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे तथा सभी ने इस सेवा कार्य को समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया ।