भाजपा नेता आशुतोष चतुर्वेदी पिंटू को मातृशोक
गाजीपुर । भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ गाजीपुर के जिला संयोजक एवं भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी हरहरी गांव निवासी गाजीपुर आशुतोष चतुर्वेदी पिंटू की माता सुमित्रा देवी उम्र 74 वर्ष का रविवार को हृदयगति रुकने से हरहरी गांव स्थित आवास पर निधन हो गया । उनके निधन की सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो की भीड़ दरवाजे पर लगी रही। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को गाजीपुर स्थित श्मसान घाट पर किया जाएगा।


