सपा सरकार बनने पर गरीब, मजलूम एवं किसानो को हज कमेटी से छूट प्रदान की जाएगी - गौरव सिंघल
अल्पसंख्यक समाज के साथ हुई राजनैतिक चर्चा
नोएडा। समाजवादी पार्टी के नेता कुँवर बिलाल बर्नी द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक कार्यकर्ता हाजी फिरोज खलीफा के हज से सकुशल लौटने पर ख़ुशी में आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग मुख्य अतिथि के एवं और प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गौरव सिंघल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

दीपक विग ने उपस्थित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हज एक पवित्र धार्मिक यात्रा है। ईश्वर सभी मुस्लिम भाई -बहनो को इस धार्मिक यात्रा का मौका प्रदान करे। उन्होंने आगे कहा कि नफरत और हिंसा का पूरी तरह खात्मा होगा जब उत्तरप्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। इसकी तैयारी के लिए हम सभी को अभी से कमर कस लेनी है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंघल ने कहा कि "सपा सरकार बनने पर प्रदेश का हज कोटा बढ़ाया जाएगा और गरीब, मजलूम एवं किसान भाईयों को हज कमेटी से छूट प्रदान की जाएगी।"
कार्यक्रम के अंत में पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग और प्रदेश सचिव गौरव सिंघल ने हाजी फिरोज खलीफा और सपा नेता कुँवर बिलाल बर्नी को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य और प्रसिद्ध वकील हाजी अजलाल बर्नी एडवोकेट, खुर्शीद आलम सिद्दीकी एडवोकेट , हाजी कफील चौहान, कुँवर रियासत अली एडवोकेट कुँवर अतहर अली ,हाजी कुँवर हारून हयात, प्रमोद बरुआ ,नियामत उल्लाह खान,अहमद जान, मोहम्मद राशिद, शमशुल सेफी, हामिद सलमानी, उजैर चौहान, मयंक बरुआ, समेत अन्य सामाजिक लोग उपस्थित रहे!!!


