ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया सम्मान समारोह, 17 मार्च को होगा होली मंगल मिलन
नोएडा। सेक्टर-10 स्थित अंतर्यामी सत्संग भवन मे ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे रक्तदान शिविर मे भाग लेने वाले सभी बन्धुओं को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर संस्था के अध्यक्ष एस. एन. मिश्र तथा महासचिव हरीश मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया।

ब्राह्मण समाज सेवा समिति के महासचिव हरीश मिश्र ने बताया कि हमने आज की इस सभा में सर्व सहमति से निर्णय लिया है कि आगामी 17 मार्च को होली मंगल मिलन कार्यक्रम किया जाएगा।

मिश्र द्वारा सभी रक्तदाताओं को बहुत बहुत धन्यवाद एवं हार्दिक आभार ब्यक्त किया गया तथा भविष्य मे भी इसी तरह से सहयोग की अपेक्षा किया। रक्तदान शिविर, नेत्र जांच शिविर, दन्त जांच शिविर एवं होमियोपैथी जांच शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार ब्यक्त किया।

सम्मानित होने वाले सहयोगी बन्धुवर
एस. एन. मिश्र, हरीश मिश्र, अम्बरीश त्रिपाठी, अरूण शर्मा, बिनू शर्मा, देवेन्द्र नाथ तिवारी मनोज तिवारी, विकास तिवारी, पवन राज सिंह, आकाश तिवारी, ठाकुर प्रसाद तिवारी, सुबोध मिश्र, के अरूणाचलम् अनूप तिवारी, ओंकार तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, महेश शर्मा, सचिन शर्मा, सुशील यादव, दिनेश चन्द्र पाण्डे, संजय मिश्र, सुदामा पाठक, कमलेश तिवारी, लाल बहादुर शास्त्री, पंकज तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी, मृत्युंजय त्रिपाठी, आर्यन पाण्डे, विमल दुबे, सुशील कुमार ।


