Djdjrt
सेवराई (गाजीपुर)। वासंतिक नवरात्र के नवमी तिथि के दिन पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात मां कामाख्या धाम पर परंपरागत रूप से होने वाले घुड़दौड़ प्रतियोगिता का इस साल भी किया गया। इस प्रतियोगिता में यूपी बिहार के कई जनपदों से आए घुड़सवारो ने अपने घोड़ों के साथ प्रतिभाग किया।

परंपरागत रूप से चली आ रही इस प्रतियोगिता को देखने के लिए करीब पचास हजार लोगों की भीड़ मौजूद रही। इस शानदार चेतक प्रतियोगिता में मधु सिंह चौसा बिहार के घोड़े ने अपना अभूतपूर्व प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया।



