भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने कराटे में जीते 22 पदक

भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने कराटे में जीते 22 पदक

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा 15 से 18 अक्टूबर 2026 को 38वीं क्षेत्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर, आगरा में किया गया जिसमें 25 भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर के 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

अमित कन्नौजिया (कराटे प्रशिक्षक) के प्रशिक्षण तथा मार्गदर्शन और विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सोमगिरि जी के आशीर्वाद और प्रोत्साहन से 6 स्वर्ण पदक (श्लोक तिवारी, ललित, सिद्धार्थ, आलोक, प्रतिज्ञा, अंकिता), 7 रजत पदक (दक्ष कुमार, समीर, प्रिंस, आशीष, शशांक, आयुष यादव, कृष्णा) और 9 कांस्य पदक (प्रांशु तिवारी, अतुल्य, पलक, सुदीप्त, रश्मिता, अर्णव, तेजस अथर्व, करण) प्राप्त किए। सभी स्वर्ण पदक विजेता आगामी अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।