महीनों से पोस्ता घाट पर इंडिया मार्का हैंडपंप खराब, नगर पालिका अनजान
गाजीपुर। गाजीपुर नगर पालिका के अंतर्गत स्थित पोस्ता घाट पर लगा हैंड़पंप लंबे समय से खराब पड़ा है। इसे अब तक ठीक न किए जाने से लोगों में रोष है।नगरपालिका ने पोस्ता घाट के से महज 20 मीटर की दूरी पर हैंड़पंप लगवा रखा हैं जो पिछले कई माह से खराब पड़ा हैं। जबकि अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले पोस्ता घाट पर स्नान करने के लिए जाते हैं जिनको हाथ मुंह धोने के लिए पानी की आवश्यकता पड़ती है। हैंडपंप खराब होने के कारण लोगो को मजबूरी मे ₹20 का बोतल का पानी खरीद कर पीना पड़ता है हालात यह है कि इस तपती गर्मी में लोग मजबूर होकर पानी खरीद कर पीते हैं इतना ही नहीं वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यहां शहर से लेकर गांव के भी लोग आते हैं और श्मशान घाट पर चिता में आग लगने के बाद पोस्ता घाट पर आकर स्नान करते हैं इस समस्या को लेकर पोस्ता घाट पर जाने वाले हर नागरिक नगर पालिका को कोसते नजर आते हैं ।


