युवा शक्ति - वाईएसएस फाउंडेशन ने काशीराम कॉलोनी सदरपुर में लगाया पीएम सूर्य घर योजना कैंप
युवा शक्ति वाईएसएस फाउंडेशन ने 13 मार्च 2024 को नॉएडा के काशीराम कॉलोनी सदरपुर में पीएम सूर्य घर योजना के लिए कैंप का आयोजन किया। इस कैंप का उद्देश्य लोगों को मुफ्त बिजली योजना के बारे में जागरूक करना और उन्हें योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। संस्था द्वारा लोगों को योजना के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए डेस्क स्थापित किए गए। योजना के लाभों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।

लोगों को योजना के लिए आवेदन करने में सहायता प्रदान की गई। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।लोगों ने योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की और योजना के लिए आवेदन किया। युवा शक्ति -वाईएएस फाउंडेशन की जन जन तक योजनाओं को पहुंचने की इस पहल की सराहना की जा रही है। यह योजना लोगों को बिजली बिलों से बचाने और स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त ऊर्जा को अपनाने में मदद करेगी। योजना के तहत, सरकार लोगों को अपनी छतों पर सौर पैनल स्थापित करने के लिए सब्सिडी प्रदान करती है।
सौर पैनल से बिजली उत्पन्न होगी, जिसका उपयोग आप अपने घर में बिजली चलाने के लिए कर सकते हैं।
यदि आप अधिक बिजली उत्पन्न करते हैं, तो आप इसे विद्युत वितरण कंपनी को बेच सकते हैं।
योजना की अधिक जानकारी के लिए हमारे संपर्क सूत्र 9811379191 पर कॉल कर सकते हैं।
कार्यक्रम कोर्डिनेटर पंकज मिश्रा ने बताया की यह योजना आपके लिए एक अच्छा अवसर है। यदि आप बिजली बिलों से बचना चाहते हैं और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना चाहते हैं, तो आपको इस योजना का लाभ उठाना चाहिए । आज के कार्यक्रम में सचिन गुप्ता, अनिल चौधरी, पंकज मिश्रा, पिंकी, वंश, थान सिंह आदि सदस्य सम्मलित रहे।


