खो खो में आरुषि एवं फुटबॉल में सौरभ की टीम प्रथम 

खो खो में आरुषि एवं फुटबॉल में सौरभ की टीम प्रथम 

नोएडा। सेक्टर 1 स्थित बिरला प्राद्यौगिकी संस्थान नॉएडा ने अपना दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आरम्भ किया।  इस प्रतियोगिता में पहले दिन बैडमिंटन, खो खो, वॉलीबाल, बास्केटबाल एवं फ़ुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ एस एल गुप्ता ने कहा की खेल विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग हैं।

खेलों से न केवल स्वस्थ्य अच्छा रहता है अपितु टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता, सहनशीलता, रणनीति निर्माण एवं समन्यवय की निपुणताएं सीखने को मिलती हैं।  संस्थान के खेल संयोजक प्रो उमैर उजाला एवं शीतल धीर ने बताया की पहले दिन की प्रतियोगिताओं में लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। खो-खो में आरुषि, फ़ुटबाल में सौरभ, बास्केटबाल में अंशुल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त, बैडमिंटन युगल प्रतियोगिता में पीयूष एवं रवि तथा सिंगल में ऑस्टिन एवं अंकिता ने बाजी मारी। लड़कियों के वॉलीबाल में आरुषि एवं लड़कों के वॉलीबाल में ऋषभ की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।