हिंदुओं को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने हस्ताक्षर चलाया अभियान

हिंदुओं को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने हस्ताक्षर चलाया अभियान

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की प्रादेशिक टीम ने आज सेक्टर 18 में बांग्लादेश में हिन्दुओं को बचाने के लिए एक अभियान की शुरुआत की l हिंदुओं को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।

कार्यक्रम के संयोजक राहुल गुप्ता ने बताया कि जिस प्रकार बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की जा रही है उसके लिए भारत सरकार को कठोर से कठोर क़दम उठाने चाहिए, राहुल गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया कि यदि हम हिंदुओं को नहीं बचा सकते तो उससे बुरा हमारे लिए कुछ भी नहीं है l

संरक्षक कुलदीप गुप्ता ने कहा कि इस अभियान से जन जन में जागृति उत्पन्न होगी। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल किसी भी रूप में हिंदुओं के ख़िलाफ़ हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगा l श्री कुलदीप गुप्ता ने कहा कि यदि हिंदुओं के साथ हिंसा नहीं रुकी तो व्यापारी देश व्यापी व्यापी आंदोलन करेंगे। 

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि हिंदू केवल कोई धर्म नहीं है हिन्दू कोई जाति नहीं है हिंदू देश है l जिसमें हमारी आस्था जुड़ी हुई है, विकास जैन ने आक्रोश ज़ाहिर करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर केन्द्र व प्रदेश सरकार को कड़ा रवैया अपनाना चाहिए। 

विकास जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम हस्ताक्षर सहित होल्डिंग्स को प्रधानमंत्री कार्यालय में और मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजेंगे, सेक्टर 18 में आज सैकड़ों लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लिया।