सेवा संकल्प अभियान : गोपाल नमो सेवा केंद्र द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चला विशेष शिविर, 606 लोग हुए लाभान्वित
प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान का हुआ समापन । केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर 606 लोग हुए लाभान्वित, खिले लाभार्थियों के चेहरे
नोएडा : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में चल रहे गोपाल नमो सेवा केंद्र के द्वारा नोएडा सी-62 ,सेक्टर- 65 स्थित नोएडा कार्यालय पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चले सेवा संकल्प अभियान के तहत 34 वें मेगा नि: शुल्क शिविर का आयोजन हुआ एवं अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़कर 17 अक्टूबर को समापन किया गया। जिसमें सभी लाभार्थियों को आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड एवं अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं नमो सेवा केंद्र के संस्थापक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि एक महीने तक चले इस मेगा नि:शुल्क शिविर में जनपद में निवासरत कुल 754 , लोगों ने सहभागिता की जिसमें से 606 लोगों को उनकी पात्रता के हिसाब से आयुष्मान, ई-श्रम कार्ड, आधार कार्ड, रूफटॉप गार्डनिंग, राष्ट्रीय वयोश्री, पीएम स्वनिधि, पीएम एडिप , सुरक्षा बीमा, मुख्यमंत्री सुमंगला, अभ्युदय कोचिंग, पीएम सुकन्या, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, विधवा पेंशन, ई-श्रम कार्ड, पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना आदि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रता अनुसार जोड़ने का कार्य किया गया। 3 वर्षों से निर्बाध रूप से जनसेवा का यह प्रकल्प जारी है अब तक इससे पूर्व 33 आउटरीच कैंप का भी आयोजन भी किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि आगे भी रोजाना कार्य दिवस में C 62 सेक्टर 65 में यह सेवा जारी रहेगी ताकि प्रधानमंत्री के विकसित संकल्प और अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।सभी प्रकार की जानकारी एवं सेवाओं के लिए हेल्पडेस्क नंबर- 9891408720 और सोशल मीडिया हैंडल से जुड़ सकते हैं।
कुल एक मास के शिविर का विवरण:
आयुष्मान- 403/546
ई श्रम कार्ड - 82 /87
रूफ टॉप गार्डनिंग - 30
युवा उद्यमी योजना - 6
आधार कार्ड -15
सुरक्षा बीमा योजना - 5
वोटर कार्ड - 5
राष्ट्रीय वयो श्री योजना - 35
पीएम एडिप योजना – 25
कुल - 9 योजनाओं में 606 लाभर्थी


