उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय महापर्व, निकाली तिरंगा यात्रा
नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अपनी आजादी के गौरवशाली राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव का आयोजन डॉक्टर पीयूष द्विवेदी चेयरमैन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय सेक्टर 63 में संजय जैन जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न मनाया गया और एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं।
इस अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें शहर के गण मन व्यक्ति मौजूद रहे कार्यक्रम में व्यापार मंडल से अमित अग्रवाल वरिष्ठ महासचिव, नरेश बंसल कोषाध्यक्ष, राहुल भाटिया महासचिव, अमित पोरवाल महासचिव, सचिव रमाकांत गर्ग, सुनील वर्मा, तनवीर चौधरी, कपिल आहूजा, ठाकुर संजय सिंह, अशोक यादव जी जिला पंचायत सदस्य, शिवदीप त्यागी, सज्जन तिवारी, सुनील यादव, मोहित यादव, अमित राणा, प्रशांत तोमर, अनूप तोमर, एडवोकेट संजय पाल, रवि राणा, अमर प्रताप, शिव प्रताप समेत सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने इस अवसर पर सेक्टर में तिरंगा यात्रा निकाल कर भारत माता के प्रति अपने राष्ट्र प्रेम एवं देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रतिज्ञा लेते हुए देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले सभी देशभक्तों के बलिदान को याद कर मनाया गया!


