उत्तर प्रदेश दिवस 2025 : आर्थिक और सांस्कृतिक विकास का उत्सव
नोएडा। उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन नोएडा हाट में बड़े धूमधाम से मनाय गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास का जश्न मनाया गया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दी और जिन लोगों को अप्रिशिएसन अवार्ड से सम्मानित किया गया उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ब्रिजेश सिंह, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने एमएसएमई और उद्यमियों का स्वागत किया। उन्होंने आईआईए के चैप्टर चेयरमैन नवीन गुप्ता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भी भाग लिया, जिससे कार्यक्रम और भी रंगीन और उत्साहपूर्ण बना।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर आईआईए के चैयरमेन नवीन गुप्ता, सचिव साहिल कुमार और उपाध्यक्ष श्री निर्मल कांत गोयल भी उपस्थित रहे। यह दिन उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ने का प्रतीक है।


