उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल हुआ सम्मानित
नोएडा। व्यापारियों के हित में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की टीम को सम्मानित किया। सेक्टर 33ए स्थित शिल्पहॉट में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के उदघाटन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री तथा जनपद गौतमबुद्धनगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने उप्र व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन तथा चेयरमैन नवनीत गुप्ता को स्टेज पर बुलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजन की बधाई दी।

विधायक धीरेन्द्र सिंह, भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, एसीईओ सतीश पाल के अलावा उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के निखिल अग्रवाल, शक्ति सिंह, वंदना गुप्ता, शिवा चौहान, राजेश जिंदल, नवीन अग्रवाल, मनीष शर्मा, सुरेन्द्र अग्रवाल, ज्ञानचंद अग्रवाल तथा आकाश जैन आदि टीम के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने इस सम्मान के लिए व्यापार मंडल की पूरी टीम को बधाई दी तथा उप्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का अदभुत क्षण है तथा मैं आज गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। बता दें कि व्यापारियों के हित तथा उनके संघर्षों के लिए 15 अगस्त 2018 को उप्र युवा व्यापार मंडल का गठन किया गया था। इस संगठन ने व्यापारियों के हित के लिए तूफानी गति से कई अभूतपूर्व कार्य किए तथा पूरे प्रदेश में अपना परचम लहरा दिया।


