आज एक साथ मौजूद होंगे उद्यमी और बैंक अधिकारीः सुरेंद्र नाहटा

आज एक साथ मौजूद होंगे उद्यमी और बैंक अधिकारीः सुरेंद्र नाहटा

नोएडा। आज 19 दिसंबर को सेक्टर 12 स्थित पी-19 में एक सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें यूनियन बैंक आफ इंडिया के अधिकारी व नोएडा के तमाम उद्यमी मौजूद होंगे।

एमएसएमई इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन नोएडा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा ने बताया कि एमएसएमई इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी सीजीएम संजय नारायण (जोनल हेड), डीजीएम राजेश कुमार सिंह (रीजनल हेड, गाजियाबाद), एजीएम सुशील कुमार, एजीएम संदीप कुमार, एजीएम सुरजीत सिंह (एमएलपी हेड), चीफ मैनेजर, सेक्टर 16 ब्रांच आलोक जायसवाल आदि अपने अन्य अधिकारियों के साथ उपस्थित होकर उद्यमियों द्वारा कारोबार के दौरान आने वाली बैंकिंग संबंधित तमाम समस्याओं का समाधान करेंगे। इस सभा में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना

एक्सप्रेस वे औद्योगिक क्षेत्र के तमाम उद्यमी शामिल होंगे। जिला गौतमबुद्धनगर के सभी क्षेत्रों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दी जा रही और दी जाने वाली सेवाओं, सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

सुरेंद्र नाहटा ने कहा कि उद्यमी ज्यादा से ज्यादा संख्या में ही सभा में पहुंचने का कष्ट करें ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त हो सके। यह जानकारी ही व्यापार को आगे आसान बनाने का काम करेगी।