19 दिसंबर को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में होगा सुरताल महोत्सव
दिल्ली। अंजना वेलफेयर सोसाइटी एवं भारत विकास परिषद आयोजित कर रही है 19 दिसंबर को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सुरताल महोत्सव, इस महोत्सव में संगीत साहित्य जगत की कई हस्तियां भी शिरकत करेंगे इसमें भारतीय कला संस्कृति के अंतर्गत नृत्य गीतम वादन के अंतर्गत प्रस्तुतियां रहेगी l जिसमें कथक नृत्य की प्रस्तुति संस्था की फाउंडर प्रख्यात कथक नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ करेंगी l

वह भागवत गीता में पर आधारित नृत्य प्रस्तुति करेगी। उन्होंने कहा कि आजकल के समय में भगवत गीता युवाओं तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है इसलिए यह कोशिश है कि संगीत और नृत्य के माध्यम से युवा इसको समझ पाए।
संगीत की प्रस्तुति जानी-मानी गायिका विधि शर्मा देगी विधि शर्मा फिल्मों में भी गीत गाकर नेशनल अवार्ड पा चुकी है। जिसमें से पान सिंह तोमर जैसी फ़िल्में प्रमुख है। और इस कार्यक्रम में वह मीरा पर आधारित भजन प्रस्तुत करेगी
कार्यक्रम में अंजना वेलफेयर सोसाइटी के कार्यशालाओं द्वारा प्रशिक्षित छात्र अपनी प्रस्तुति देंगे जो कि दिव्यांग बच्चे होंगे। ताकि उनके विश्वास में बढ़ोतरी हो।
कार्यक्रम में वादन की प्रस्तुति में उत्तर और दक्षिण के वाद्य यंत्रों को सुना जाएगा जिसकी प्रस्तुति पखावज पर रोमन दास देंगे और घटम पर शोणुक बनर्जी ।
संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि हम संस्था के 12 साल की यात्रा को कला उत्सव के रूप में मना रहे हैं आने वाले समय में संस्था दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा एवं स्कॉलरशिप के लिए कुछ बेहतर विकल्प लेकर आएगी
हमारी कोशिश है कि हम अपने महोत्सव और कार्यशालाओं में दिव्यांग एवं गरीब छात्रों को उनके आत्मविश्वास एवं और निर्भर बनाने की मुहिम को ज्यादा से ज्यादा छात्रों में पहुंचा सके। है। और साथ ही इस कार्यक्रम में संस्कृति मंत्रालय सीएफपीजी स्कीम के तहत और इंडियन ऑयल, एल.आई.सी, आई आई एफ सी एल, गेल, एन.टी.पी.सी सहायता कर रहे है।


