गौर सौंदर्यम में SCL-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, तीन श्रेणियों में हो रहा रोमांचक मुकाबला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट। गौर सौंदर्यम में SCL-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीन दिवसीय आयोजन 27, 28 और 29 नवंबर को बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ किया जा रहा है। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उत्साह, टीम भावना और शानदार प्रदर्शन ने आयोजन को बेहद रोमांचक बना दिया है।
SCL-10 में खिलाड़ियों के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई हैं, जिनमें Challenger, Elite और Divas शामिल हैं।

तीनों श्रेणियों का विवरण इस प्रकार है:
1. Challenger Category: 45 वर्ष तक के पुरुष खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस श्रेणी में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस श्रेणी में कुल 24 मैच खेले जा रहे हैं।
2. Elite Category: 45 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पुरुष खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस श्रेणी में 4 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें कुल 7 मुकाबले खेले जा रहे हैं।
3. Divas Category: महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस श्रेणी में 4 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 7 मुकाबले खेले जा रहे हैं।
तीनों श्रेणियों को मिलाकर टूर्नामेंट में कुल 38 मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। 27 और 28 नवंबर को खेले गए मुकाबलों के बाद 29 नवंबर को तीनों श्रेणियों के फाइनल मैच आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विजेता टीमों का फैसला होगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडल के सदस्य विशाल त्रिपाठी, मयंक जैन, अभिनव अग्रवाल, राहुल कुमार, गौरव शर्मा, सौरभ चतुर्वेदी एवं अंकुर मेहरोत्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
SCL-10 का उद्देश्य केवल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना ही नहीं, बल्कि सोसाइटी के निवासियों के बीच आपसी मेलजोल, एकता, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना भी है। खास बात यह है कि इसमें युवाओं के साथ वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को भी अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का समान अवसर दिया जा रहा है।
आयोजन के अंतिम दिन होने वाले फाइनल मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी श्रेणियों के फाइनल के साथ SCL-10 का तीन दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न होगा।


