प्रतिभाशाली छात्र एवं छात्राओं का हुआ सम्मान, माता की चौकी का होगा भव्य आयोजन
नोएडा। सेक्टर 33 स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल मित्र मंडल नोएडा द्वारा प्रतिभाशाली छात्र एवं छात्राओं का सम्मान किया गया वहीं सेक्टर 51 स्थित डायमंड क्राउन में माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम का शुभारंभ हवन एवं महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माला एवम पुष्प अर्पित करके किया गया। संस्था के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष वैश्य समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का जो दसवीं, बारहवीं के साथ साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, एमबीए आदि में अच्छा प्रदर्शन करते हैं उन सभी प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया जाता है, इस वर्ष जिन बच्चों ने 99.6% से ज्यादा अंक प्राप्त किया

महासचिव भूपेन्द्र मित्तल ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन आयोजित माता की चौकी में माँ का गुणगान जे.डी. सूफी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सेक्टर 51 स्थित डायमंड क्रॉउन बैंक्विट हॉल में किया जाएगा, माता की चौकी में संस्था के सभी सदस्यों के साथ साथ शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन में नेत्रपाल अग्रवाल कोषाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता संयोजक, संयोजक एडवोकेट विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, संजय गोयल, राजेंद्र जैन, अशोक गोयल, बलराज गोयल, सुनील गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, श्रीकांत बंसल, परमात्मा शरण बंसल, राजीव अग्रवाल, सुशील सिंघल,अनुज गुप्ता, अमीश राजवंशी, रोहतास गोयल, मनोज अग्रवाल बृजवासी, पुनीत गर्ग, राधेश्याम गोयल, सत्यनारायण गोयल, गिर्राज अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, निशांत गर्ग, पंकज जिंदल, सुधीर गुप्ता, राजीव जैन, लघु अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, आकाशदीप, प्रदीप अग्रवाल सेo 11, संदीप अग्रवाल सेo 10, मनोज गोयल सेo9, निखिल अग्रवाल, सचिन मित्तल, तुषार गोयल का विशेष योगदान रहा।


