उ.प्र.स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन की संगोष्ठी आज
उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन की प्रदेशस्तरीय संगोष्ठी आज गांधी भवन पुस्तकालय सभागार में आयोजित की गई है। यह संगोष्ठी पूर्वाह्न 10 बजे आरम्भ होगी और अपराह्न 2 बजे सम्पन्न होगी। संगोष्ठी में प्रदेश के सभी 18 मंडलों के समस्त जिलों से आए स्वाधीनता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों के परिजन भाग लेंगे।
यह जानकारी देते हुए सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की राज्य इकाई के संयोजक ओम प्रकाश पाठक ने बताया कि देश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी स्वनामधन्य राम विचार पाण्डेय एवं स्वनामधन्य राम अचल आचार्य क्रमशः बलिया और गोण्डा से राजधानी पहुंच रहे हैं। मुख्य वक्ता के रूप में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी हरिद्वार से लखनऊ पहुंच चुके हैं।
ओम प्रकाश पाठक ने बताया कि सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सभी सदस्यों द्वारा उत्तर प्रदेश में सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के निदान पर विचार-विमर्श के अलावा जीवित स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के सम्मान की रक्षा के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।


