स्पर्धा 5.0 में हासिल किया तृतीय स्थान, ‘बेस्ट इनोवेशन’ का पुरस्कार भी जीता
नोएडा। पानीपत स्थित PIET में CBSE द्वारा प्रायोजित स्पर्धा 5.0 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 300 टीमों के 750 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया
प्रतियोगिता में विद्यालय की पांच टीमों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया। इनमें विद्यालय की ‘Kisanbot’ टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान (Third Place) प्राप्त किया। इस टीम में कक्षा 12A के किशन दुबे एवं आस्था सिंह तथा कक्षा 12C के हर्ष गुप्ता शामिल रहे।
वहीं, विद्यालय की एक अन्य टीम ने अपनी नवाचार क्षमता और रचनात्मक सोच का परिचय देते हुए ‘Best Innovation’ श्रेणी में पुरस्कार हासिल किया। इस टीम में कक्षा 11A के ऋषभ झा और गोपाल शामिल रहे।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


