जेवर विधानसभा में शालिनी सिंह का आगमन राजनीतिक या सामाजिक
गोंडा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और डब्ल्यूएफ़आई कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटी का जेवर विधानसभा के गांव मकनपुर बांगर स्थित विद्या देवी इंटर कॉलेज में आना हुआ। जहाँ उन्होंने स्कूल के बच्चों की शिक्षा स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए फर्नीचर, डिजिटल स्मार्ट बोर्ड आदि का सहयोग किया।

शालिनी सिंह ने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह जो कुम्भाभोज वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर भी हैं, के अनुरोध पर शिक्षा के क्षेत्र में अलग अलग शैक्षणिक संस्थाओं में विभिन्न माध्यमों से सहयोग किया है। फाउंडेशन लगातार शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में जनपद स्तर पर अपनी सेवाओं प्रदान कर रहा है।
ज्ञात रहे शालिनी सिंह आजकल नोएडा जनपद में राजनीतिक और सामाजिक रूप से काफ़ी सक्रिय हैं उनके गौतम बुद्ध नगर जनपद की एक विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने के कयास लगाये जा रहे हैं।
हालांकि उनके पिता बृजभूषण शरण सिंह जिन्हें गत माह में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा लगाये गए शोषण के आरोप में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्दोष करार देकर बरी किया था, अपना बयान में स्पष्ट कर चुके हैं कि शालिनी सिंह पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा से टिकट लेकर किसी भी सीट से चुनाव लड सकती हैं।


