भाकियू अंबावता ने किया 10 जनवरी की महापंचायत को लेकर जनसंपर्क
दनकौर।। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की बैठक दनकौर ब्लॉक के उस्मानपुर गांव में हुई जिसकी अध्यक्षता अकबर खान व संचालन लोकेश भाटी ने किया इस संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर नागर ने कहा की 10 जनवरी को जिला मुख्यालय पर ब्लॉक बहाली को लेकर बड़ी महापंचायत का आयोजन किया जाएगा प्रदेश की सरकार दनकौर क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर इस संबंध मे डॉक्टर विकास प्रधान ने कहा की ब्लॉक की बहाली को लेकर कलेक्ट्रेट पर चक्का जाम किया जाएगा इस संबंध में गांव-गांव जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ब्लॉक से संबंधित सभी गांवो में पंचायत कर जन समर्थन जुटाया जाएगा किसी भी कीमत पर क्षेत्रीय किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस मौके पर संगठन का विस्तार करते हुए शकील अहमद को जिला सचिव मोहसिन खान को तहसील उपाध्यक्ष आकिल खान को ब्लॉक उपाध्यक्ष इमरान खान को ब्लॉक सचिव आमिर खान को तहसील महासचिव एवं सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर राजेंद्र नागर समसपुर प्रताप नागर जयवीर नागर डॉक्टर विकास प्रधान मास्टर नेपाल सिंह लोकेश भाटी कृष्ण नागर शंकर कसाना राजेश उपाध्याय शुभम चेची लव भाटी सलीम प्रधान रमेश चंद यादव श्याम सिंह धर्मवीर यादव मुकेश बीडीसी मोहित भाटी आदि लोग मौजूद रहे।


