एल्डेको आमंत्रण मामले में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई, गौरव सिंह सहित अन्य लोगों को नोटिस

एल्डेको आमंत्रण मामले में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई, गौरव सिंह सहित अन्य लोगों को नोटिस

नोएडा: एल्डेको आमंत्रण सोसाइटी के विवाद में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-113 की आख्या के आधार पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट, तृतीय नोएडा, गौतमबुद्धनगर द्वारा धारा 130 BNSS के तहत नोटिस जारी किया गया है। आदेश में सोसाइटी में विवाद के कारण शांति भंग होने तथा लड़ाई-झगड़े की आशंका का उल्लेख किया गया है।

प्रशासन के नोटिस में गौरव सिंह सहित अन्य लोगों के नाम दर्ज हैं। गौरव सिंह वर्तमान विवाद में स्वयं को कंडिशनल AOA, एल्डेको आमंत्रण के सचिव के रूप में प्रस्तुत करते रहे हैं।

गौरव सिंह की भूमिका पर सवाल

इस पूरे घटनाक्रम में गौरव सिंह की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। उपलब्ध SIS सुरक्षा रिपोर्ट में कथित तौर पर उल्लेख किया गया है कि गौरव सिंह ने लोगों को mobilise किया और कथित रूप से गलत जानकारी के आधार पर लोगों को एकत्र किया।

कुछ निवासियों की ओर से भी यह आरोप लगाया गया है कि उन्हें पूरी स्थिति की जानकारी दिए बिना अथवा गलत जानकारी के आधार पर एकत्र किया गया, जिसके बाद सोसाइटी का माहौल तनावपूर्ण हुआ।

मामला पहले से न्यायालय और सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष विचाराधीन है। ऐसे में किसी भी पक्ष द्वारा लोगों को कथित रूप से गुमराह कर जुटाना और विवाद को सोसाइटी के भीतर टकराव की स्थिति तक ले जाना गंभीर चिंता का विषय है।

पुलिस रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने माना शांति भंग का खतरा

कार्यपालक मजिस्ट्रेट के आदेश में पुलिस की आख्या के आधार पर सोसाइटी में शांति भंग तथा लड़ाई-झगड़े की संभावना का उल्लेख किया गया है। इसी आधार पर संबंधित व्यक्तियों को निर्धारित अवधि तक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक बंधपत्र एवं जमानतदार प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अब पूरे मामले में यह महत्वपूर्ण प्रश्न है कि लोगों को किस आधार पर एकत्र किया गया, उन्हें क्या जानकारी दी गई और इस mobilisation का उद्देश्य क्या था। उपलब्ध सुरक्षा रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई के बाद इन पहलुओं की निष्पक्ष जांच आवश्यक हो जाती है।