नोएडा पूलिस ने किया मोबाईल - चैन स्नैचर गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

नोएडा पूलिस ने किया मोबाईल - चैन स्नैचर गिरफ्तार, लूट का माल बरामद

नोएडा। नोएडा पूलिस की मोबाईल और चैन स्नैचर के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, बदमाश से लूट का माल बरामद।

मिली जानकारी अनुसार नोएडा पुलिस सेक्टर 14 के पीछे गंदे नाले को जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग कर रहे थे तभी अशोक नगर की तरफ से एक व्यक्ति सफेद अपाचे मोटर साइकिल पर आता दिखाई दिया , पुलिस ने चैकिंग करने के लिए रोका तो नही रूका वापस अपनी मोटर साइकिल पीछे मोड़कर सेक्टर 15ए के पीछे से सेक्टर 16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने का प्रयास करने लगा तो मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई और उक्त बदमाश अपने पास लिए अवैध तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा सीखे हुए तरीके से आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देते हुए अभियुक्त को दूसरे फायर करने का मौका दिए बिना आत्मरक्षार्थ फायरिंग की कार्रवाई की गई, जिसमें बदमाश अरूण कुमार उर्फ  अरूण सागर उर्फ गोलू उम्र 33 वर्ष  गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।

अभियुक्त के कब्जे से 05 मोबाइल फोन चोरी/लूटे के व स्नैच/छीनी हुई पीली धातु की चैन का गला हुआ टुकडा व स्नैचिग/छीनी हुई पीली धातु की चैन को बेचने से प्राप्त कुल रूपये 10,000/- रूपये व 01 चोरी की मोटरसाईकिल टीवीएस अपाचे बरामद हुई।